फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर छात्र नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मेें कहा गया है कि प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव करा दिया गया है, लेकिन डीसीएसके पीजी कालेज में अभी तक चुनाव नहीं कराया जा सका है। जिला प्रशासन द्वारा निकाय चुनाव के बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का आश्वासन दिया था। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद भी जिला प्रशासन की तरफ से कोई तेजी नहीं दिख रही है। छह दिसंबर तक छात्र संघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में राघवेंद्र प्रताप सिंह, परवेज, सत्यम सिंह, राजवंत चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें