फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाएगा बजरंग दल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विश्व हिंदू परिषद की बैठक शनिवार को मुंशीपुरा स्थित कार्यालय पर हुई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विहिप के विभाग मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि आने वाले दिनों में बजरंग दल शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के एक हजार युवाओं को सदस्य बनाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष शैलंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 6 दिसंबर को बजरंग दल शौर्य दिवस के रुप में मनाएगा। 6 दिसंबर को दिन में 2 बजे से नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर पर कार्यक्रम होगा। बैठक को अभिषेक भारद्वाज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विहिप उपाध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, शैलेश मौर्य, प्रकाश सरोज, संदीप कुमार, सुजीत भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें