नदवासराय। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल चौहान बस्ती निवासी मंगेश चौहान के मंगलवार की रात्रि ट्रेन से गिरकर हुए मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक मंगेश की डेढ़ वर्ष की छोटी बच्ची तथा छह माह के छोटा बच्चे को देख कर हर किसी की आंखें नम हो जा रही है।ग्राम प्रधान अनीता चौहान, रामनरेश चौहान, अशोक चौहान आदि ने परिवारजनों को सांत्वना दी।