फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज सामानों को जलाकर बहिष्कार किया

विज्ञापन
vचाइना के समानों को जलाकर विरोध दर्ज कराते हिंदयुवा वाहिनी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मऊ। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाल निकेतन तिराहे पर चाईनीज सामानों को जलाकर चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करते हुए जबरदस्त नारेबाजी किया। जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने कहा कि देश के लिए हमारे जवान जान हथेली पर लेकर चीन को सरहद पर सबक सिखा रहे हैं। ऐसे में हमें भी देश के वीर जवानों के साथ खड़ा होना होगा। जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि चीन हमारे देश से ही पैसा कमाकर हमे ही आंख दिखा रहा है। ऐसे में हमें चीन निर्मित सामानों का बाहिष्कार करना चाहिए। जिलाध्यक्ष डा. मिथिलेश चौरसिया ने राष्ट्रहित की बात कही। जिला मीडिया प्रभारी मनीष पांडेय ने स्वदेश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने पर बल दिया। बबलू यादव, विनीत तिवारी, सुबोध सिंह, उमेश यादव, उत्सव राय, प्रवीण, मनीष तिवारी, राजू मौर्या, जितेंद्र, घूरा, सुबाष, राम प्रवेश आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें