फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर उमस से लोग रहे बेहाल,शाम को बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को हुई झमाझम बारिश के दूसरे दिन सोमवार को गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे। लेकिन तापमान में मामूली ही वृद्धि हुई। उमस के बाद शाम को हुई रिमझिम बारिश शुरू होने से लोगों को उमस से राहत मिली। भारी बारिश की आस लगाए किसान आकाश की तरफ टकटकी लगाए रहे। रविवार को बारिश के दूसरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।धूप तेज न निकलने के बावजूद लोग पसीना-पसीना हो जा रहे थे। आसमान में बादल छाए रहने से पूरे दिन सूरज की लुकाछिपी चलती रही। बिजली अप डाउन होने से लोगों को गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। शाम लगभग सात बजे रिमझिम बारिश शुरू हो जाने से लोगों को राहत मिलती नजर आई। रिमझिम बारिश होने से लोगों को भींगकर गंतव्य को जाते देखा गया। हल्की बारिश होने से फिसलन बढ़ गई थी। नगर के गाजीपुर तिराहा, जिला अस्पताल के सामने लोग फिसलते हुए देखे गए। गड्ढे में तब्दील मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय मार्ग सहित अन्य मार्गो पर जलजमाव होने से यात्रा करना मुश्किल हो गया है। उधर रोपाई किए गए धान के खेतों में पानी सूख गया है। किसान भारी बारिश की आस लगाए आसमान की तरफ नजर गड़ाए हुए हैं। किसानों का कहना था कि खेतों में पानी की सख्त जरूरत है। खेतों के मेड़ तक पानी भर जाता तो नमी कुछ दिनों तक बनी रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें