मऊ। सत्यराम जनता इंटर कालेज के शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षकों तथा कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिल रहा। इसके चलते शिक्षक कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजरने लगें हैं। जबकि हाईकोर्ट की तरफ से वेतन जारी करने का आदेश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आदेश की अवहेलना की जा रही है। शिक्षकों व कर्मचारियों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। धरने में प्रमोद कुमार सिंह, देवभाष्कर तिवारी, संजय उपाध्याय, शशिकांत पांडेय, ऋषिकेश पांडेय, दीनदयाल राय, दिनेश यादव, अजय तिवारी आदि शामिल रहे।