मऊ। शासन के आदेश के बाद भी सड़क के गड्ढा मुक्त न होने तथा बरसात में गोरखपुर- वाराणसी मार्ग की दुर्दशा होने की शिकायत अधिवक्ता अनिल मिश्र ने सिटी मजिस्ट्रेट से किया। साथ ही उन्हें सड़क को दुरुस्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनिल राय ने बताया, कि गोरखपुर- वाराणसी राष्ट्रीय राज्यमार्ग की दुर्दशा के चलते दुर्घटना बढ़ गई है। ज्ञापन में मांग किया गया कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग से लगे, घोसी से मुहम्मदाबाद गोहना तथा नगरा और बेल्थरोड जाने वाले मार्ग को गढ़ढा मुक्त किया जाए। साथ ही सड़क बनाने के नाम पर काटे गए पेड़ों को पुन: लगाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद चौहान, योगेंद्र कुमार चौहान, नगेंद्र सिंह , अशोक चौहान, रामायन यादव आदि लोग शामिल रहें।