मऊ। जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का प्रथम डोज का वैक्सीनेशन शत प्रतिशत पूर्ण हो गया। वर्तमान में यह 100.22 प्रतिशत है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शीघ्र ही द्वितीय डोज में भी शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। वर्तमान में द्वितीय डोज का प्रतिशत 71.72 प्रतिशत है। बताया कि 15 से 17 वर्ष की तक कि आयु के लोगों का नौ तथा 10 फरवरी को जनपद के प्रत्येक तहसील के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में मेगा कैंप का आयोजन कर टीकाकरण कराया गया। बूस्टर डोज में भी कार्य तेज है। अब तक 78.67 प्रतिशत लोगों को बूस्टर डोज लगा दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है।