फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतप्रतिशत स्मार्टफोन, टैबलेट का वितरण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के महाविद्यालयों तथा तकनीकी संस्थानों के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन, टैबलेट नहीं बांटे जा सके हैं। अभी तक लगभग 21061 स्मार्टफोन, टैबलेट का वितरण हो सका है। जबकि स्टाक में 8289 अवशेष हैं। वितरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन को मांग पत्र भेजा जाएगा। सरकार की तरफ से युवाओं को तकनीकी रुप से अपग्रेड करने के लिए योजना शुरू की गई है। इसके तहत स्नातक, स्नात्कोत्तर, तकनीकी संस्थानों के छात्र छात्राओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन, टैबलेट दिया जाना था। शासन से जिले को 29350 स्मार्टफोन, टैबलेट मिले हैं। विभाग की तरफ से इनके वितरित करने की प्रक्रिया चल रही है। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो 13103 स्मार्टफोन तथा 7958 टैबलेट का वितरण हो चुका है। स्टाक में 8289 अवशेष हैं। आंकड़ों में जिले के 150 महाविद्यालयों तथा तकनीकी संस्थानों के 72079 छात्र छात्राओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया है। इस संबंध में अभिषेक कुमार सिंह, अजय कुमार पांडेय, संध्या यादव, अभय कुमार शर्मा ने बताया किअभी तक योजना का पूरा-पूरा लाभ नहीं मिल सका है। नोडल अधिकारी, नि:शुल्क स्मार्टफोन-टैबलेट योजना एसके जैन ने बताया कि शासन से जिले को उपलब्ध 29350 स्मार्टफोन, टैबलेट के मुकाबले 21061 का वितरण हो गया है। वितरण प्रक्रिया अभी चल रही है। इसके बाद शासन को मांग पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें