फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रायल में 10 महिला हाॅकी खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में चयन ट्रायल देतीं महिला हाकी ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मऊ। राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल की टीम बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जनपदीय टीम का चयन ट्रायल डाॅ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें 10 महिला हाॅकी खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिला क्रीडाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि जिला हाकी संघ के अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह और हाकी कोच की देखरेख में सभी जनपद स्तर पर चयनित खिलाडी क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से आयोजित मंडलीय चयन/ट्रायल्य में प्रतिभाग करेंगें। वहां से चयनित मंडलीय टीम उत्तर प्रदेश हाॅकी एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हाॅकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इसका आयोजन 26 नवंबर से 1 दिसम्बर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें