फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से 1.96 लाख लूटे

विज्ञापन
नगर में पैदल गश्त के दौरान लोगो से बातचीत करते डीआईजी अखिलेश कुमार ।साथ में एसपी और एएसपी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार में मंगलवार की सुबह कार्यालय खोल रहे है एक बैंक फ्रेंचाइजी संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये लूट लिए। जाते-जाते वह दो मोबाइल भी लेते गए। एएसपी तथा सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के महतवाना निवासी मोहम्मद इरशाद अहमद ने बताया कि सरसेना बाजार में उनकी यूनियन बैंक की फ्रेंचाइजी है। सुबह वह कार्यालय का शटर खोल रहे थे तभी मास्क लगाए बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। वह कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार दो बदमाश नीचे उतरे और उन्होंने सिर पर असलहा लगाते हुए उनके पास रखा पिट्ठू बैग छीन लिया। एक बदमाश बाइक चालू कर खड़ा रहा। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर चिरैयाकोट की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि बैग में एक लाख 96 हजार रुपये तथा दो मोबाइल रखे थे। उधर, घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। लेागों की भीड़ फ्रेंचाइजी पर लग गई। हर आदमी एक दूसरे से घटना की बाबत जानकारी में लगा रहा। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना नरेश कुमार तथा एसओ चिरैयाकोट हरेराम मौर्य घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर जानकारी ली। एएसपी त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। आस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी से पुलिस घटना में शामिल बदमाशों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें