फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवक की गोली मार कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव। कस्बा में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस युवक की मौत का कारण गोली लगना मान रही है। साथी द्वारा बार बार बयान बदलने से पुलिस के शक की सुई साथी की ओर दौड़ रही है। मंगलवार शाम करीब साड़े 8 बजे भूरा (23) निवासी बंटी घड़ी बलदेव ने पुलिस को सूचना दी की कुछ लोग उसे और उसके साथी भूरा (24) निवासी लठाकुरी मगोर्रा को उठा लाए और नंदगांव कब्रिस्तान के समीप गोली मारकर आसीन की हत्या कर दी। साथी की मौत की जानकारी देने युवक पुलिस चौकी पर घायल अवस्था में पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल का इलाज कराने के बाद सीओ व एस ओ जी की टीम पूछताछ कर रही है। एस पी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया की मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें