फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में हत्या: मरी हुई पत्नी के बारे में पड़ोसी ने कही ऐसी बात...पति को गुस्सा आया; झगड़े में गवां दी जान

Fri, 12 Apr 2024 01:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जिस पत्नी की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी, उसके बारे में पड़ोसी द्वारा की गई टिप्पणी भी पति को सहन नहीं हुई। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस झगड़े में पड़ोसी ने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। 
 
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के द्वारकेश नगर में बुधवार रात एक मृत महिला को अपशब्द कहे जाने के विरोध पर उसके पति की पड़ोसी परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक पक्ष की ओर से 13 नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


छत्रपाल सिंह पुत्र ब्रजमोहन निवासी द्वारकेश नगर, हाईवे ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। उसकी पत्नी की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह उसकी पत्नी को लेकर पड़ोसी कमल द्वारा कुछ अपशब्द बोले गए। इसके विरोध में विवाद हो गया। उस वक्त लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। देर रात 10.30 बजे करीब छत्रपाल अपने घर के बराबर स्थित बादाम सिंह की परचून की दुकान से बीड़ी लेने गया था।
 

वहां कमल और उसके अन्य परिवार के पुरुष खड़े हुए थे। उनकी छत्रपाल से फिर से कहासुनी हो गई। छत्रपाल के भाई मोहन सिंह के अनुसार कमल के परिवार के पुरुष और महिलाएं लाठी-डंडे और सरिया ले आए। उन्होंने छत्रपाल को घेरकर पिटाई की। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले व परिवार के लोग दौड़े। उन्होंने किसी प्रकार से छत्रपाल को हमलावरों से छुड़ाया और देर रात सीधे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार की दोपहर मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर की हड्डी टूटना आया है।


 

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
छत्रपाल ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी की दस साल पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक बेटी तनु और बेटा कान्हा है। मां के बाद पिता की मौत से बच्चे अनाथ हो गए। फिलहाल दोनों दादी विमला देवी के पास हैं।

 

परिवार में मचा कोहराम
छत्रपाल की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। इससे पहले घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल हो गया। एहतियात के तौर पर पूरी रात पुलिस बल तैनात रहा। ऋइधर, सुबह से ही छत्रपाल के रिश्तेदारों का उसके घर जमावड़ा लगा रहा। दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए गए।

 
विज्ञापन

आरोपी पक्ष के घरों पर लटका ताला
छत्रपाल की मौत के संबंध में उसके भाई मोहन सिंह ने कमल पुत्र शंकर लाल, भाई कुंवर सिंह, रौतान सिंह, सतीश और बहन विमलेश, अनीता, सनोज, रविंद्र पुत्र कुंवर सैन, कमल की पत्नी शशि, बेटी रेखा और पातिया को आरोपी बनाया है। सभी आरोपी घरों पर ताला डालकर फरार हो गए हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई है। हाईवे थाने में 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें