फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परिक्रमा देकर लौट रहे युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत; साथी घायल

Sat, 13 May 2023 09:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में परिक्रमा देकर लौट रहे युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग में परिक्रमा देकर लौट रहे हाथरस निवासी बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। दूसरी ओर एक मई को हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।

दोस्त गंभीर रूप से घायल

शुक्रवार को हाथरस के घंटाघर स्थित सीकनापान गली निवासी देवेश भारद्वाज उर्फ शम्मू (30) के घर उसका दोस्त रितिक पहुंचा। दोनों घर से निकले, लेकिन रास्ते में उनका गोवर्धन की परिक्रमा देने का कार्यक्रम बन गया। दोनों बाइक से गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए आ गए। शनिवार को वह परिक्रमा देकर हाथरस जा रहे थे। अड़ींग के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में देवेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त रितिक घायल हो गया।

परिजन ने स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया

दूसरी ओर थाना रिफाइनरी के गांव बरारी निवासी सुंदर सिंह (30) पुत्र दिगंबर सिंह को ओल के सातरूक के पास किसी वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजन ने स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो अन्य प्राइवेट अस्पताल में ले गया। यहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें