फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदले-बदले दिखे योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कान्हा की धरा से लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज करने से पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर आराध्य का आशीर्वाद लिया। उनके भाषण से पुराना अंदाज नदारद था। भाषण में धार्मिक तेवर नहीं दिखा। सबका साथ-सबका विकास नारे के माध्यम से योजनाएं गिनाईं। प्रेम- सौहार्द और विकास की बात करते रहे। कांग्रेस को लेकर कहा कि एक पक्ष जाति, मजहब के आधार पर लोगों को बांटना चाहता है। दूसरा मोदी पक्ष है, जो सबका साथ सबका विकास चाहता है।
विज्ञापन




सीएम ने 26 मिनट के भाषण में आखिर के 15 मिनट में मोदी का 18 बार नाम लिया। इससे उन्होंने साफ कर दिया कि 2020-21 में जिस तरह से मोदी और योगी के रिश्ते बिगड़ने की चर्चा उठी थी। वह पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। योगी ने कहा कि, मोदी को अपना परिवार मानने वाले देश के 140 करोड़ लोग हैं। मोदी का मतलब सबकी गारंटी है। 12 करोड़ लोगों को किसान अन्नदाता स्कीम दी, 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया, ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई, मुफ्त सिलिंडर दिए, देश में नए 7 आईआईटी, आईआईएम खोले गए हैं। 15 एम्स का निर्माण हुआ है। सात करोड़ लोगों को बीमा कवर का लाभ दिया गया है। मोदी का मतलब विकसित भारत है।



सीएम ने बंद कमरे में की चर्चा
प्रबुद्धजनों को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंद कमरे में जनप्रतिनिधियों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ करीब पांच मिनट चर्चा की। इसमें स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में स्वयं उपस्थित रहें। बूथ मैनेजमेंट पर पूरा फोकस करें। जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं। यहां सीएम के लिए भोजन का भी यहां इंतजाम किया गया था, लेकिन मेरठ जाने के लिए देरी होने के कारण भोजन नहीं किया।
विज्ञापन


इसके बाद सीएम योगी सीधे मेरठ को रवाना हो गए। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी व सांसद हेमामालिनी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोदी, जीएलए विवि.के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, योगेश नौहवार (रालोद), पूर्व विधायक भरत पाल सिंह, कारिंदा सिंह, रविकांत गर्ग, मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया, लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें