फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गला दबाकर हुई यशोदा की हत्या, गोविंद कुंड में मिला था शव, पति ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 04 Apr 2023 09:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में यशोदा की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसके बाद शव को गोवर्धन स्थित गोविंद कुंड में फेंक दिया गया। पुलिस पूछताछ में पति ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस हत्या में किसी अपने का हाथ होने का बात कह रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोवर्धन के गोविंद कुंड में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस की जांच लगभग अतिंम चरण में है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस को जांच के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है। 

हत्या का कारण खोजने में जुटी पुलिस

आन्यौर के गोविंद कुंड में रविवार सुबह एक महिला का शव मिला था। सोमवार को शिनाख्त अलवर के डेरा गांव निवासी यशोदा शर्मा के रूप में हुई। थाना प्रभारी ओम हरी वाजपेयी ने बताया की यशोदा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई है। हत्या का कारण पुलिस खोजने में जुटी है। कुछ लोगों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं हैं। जल्द ही हत्यारोपियों व हत्या के कारणों का पटाक्षेप हो जाएगा।

कुएं से पानी लेने निकली और लौटी नहीं

यशोदा शर्मा का पति नरेंद्र शर्मा अपने पिता सुनील शर्मा के साथ मंगलवार को गोवर्धन थाने पहुंचा। बताया की यशोदा के साथ उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। वह पूर्व में भी दो बार घर से कई-कई दिन के लिए जा चुकी थी। 

पत्नी की हरकत से परेशान रहता था पति

पति ने बताया की पत्नी की हरकत की वजह से वह परेशान रहता था। उनको एक ढाई वर्ष का बेटा है। 14 फरवरी को यशोदा घर से नजदीक ही कुएं पर पानी लेने निकली थी, उसके बाद वापस नहीं आई। उन्होंने उसकी खोज भी की, लेकिन पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने बताया की पति नरेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें