फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना जल ने पार किया चेतावनी का निशान

Fri, 18 Aug 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना का जल स्तर मथुरा में एक बार फिर चेतावनी के निशान को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रयागघाट पर यमुना जल स्तर में 56 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। इससे यमुना एक बार फिर खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। जल स्तर 165.56 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

इस बार बारिश के मौसम में यह तीसरी बार देखने को मिल रहा है कि यमुना के जल स्तर ने चेतावनी लेवल को पार कर दिया है। पिछले 48 घंटे के दरम्यान यमुना जल में निरंतर इजाफा हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण यह स्थिति देखने को मिल रही है। मंगलवार को जहां यमुना प्रयागघाट पर 164 मीटर के आसपास बह रही थी, बुधवार को इसमें महज आठ घंटे के दौरान 72 सेंटीमीटर का इजाफा हो गया। शाम चार बजे जल स्तर 165.00 मीटर पर पहुंच गया। इस वृद्धि के साथ ही मध्य रात को यमुना ने चेतावनी लेवल को फिर छू लिया।
बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे यमुना का जल स्तर 165.40 मीटर पर पहुंच गया। शाम चार बजे तक खतरे की निशान की ओर बढ़ रहे यमुना जल ने 165.56 मीटर का निशान छू लिया। यमुना जल में वृद्धि का दौर फिलहाल जारी है। इससे खादर के इलाकों में फिर से हलचल देखने को मिल रही है। लोग सहमे हैं। हालांकि सिंचाई विभाग के मुताबिक ताजेवाला और ओखला बैराज पर पानी की मात्रा सीमित होने के कारण मथुरा में ज्यादा चिंता की स्थिति नहीं है। जल्द ही यमुना फिर नीचे आ जाएगी।
विज्ञापन




नौहझील मार्ग पर फिर आया यमुना का पानी
क्षेत्र के अनेक गांवों में अभी तक खेत और घरों से बाढ़ का पानी अभी तक नहीं सूख पाया है कि यमुना में फिर तेज पानी का वहाब हिलोरे लेने लगा है। शेरगढ़ यमुना पुल से पानी टकराता हुआ फिर नौहझील मार्ग पर पहुंच गया है। इससे नौहझील मार्ग पर यातायात के प्रभावित होने के आसार बन गए हैं। यह स्थिति किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन ने फिर यमुना की ओर न जाने की चेतावनी लोगों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें