फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला की बनाई अश्लील वीडियो, संबंध बनाने को डाल रहा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की एक महिला के बदायूं के युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर संबंध बनाने का दबाव डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि युवक उसका परिचित था। शादी से पूर्व उसने अश्लील वीडियो बना ली थी। अब पति को फोन करके रुपये मांग रहा है और संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार कुछ ही समय पहले उसकी शादी हाईवे इलाके के युवक से हुई है। शादी से पहले दूर के परिचित जितेंद्र निवासी जिला बदायूं ने धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। कई दिनों से आरोपी पति को फोन कर रुपये मांग रहा है। पति को कहता है कि वीडियो डिलीट करानी है तो पत्नी को उसके पास भेजे। वरना, वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें