फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भरभराकर गिरा मिट्टी का टीला, मलबे में दबकर एक महिला की मौत, युवती सहित तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 26 Apr 2023 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Mathura News: मांट थाना क्षेत्र में मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया। इसके मलबा में दबकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि युवती सहित तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की दोपहर तालाब में मिट्टी खोदते समय एक टीला गिरने से युवती व तीन महिलाएं दब गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में मातम पसर गया। 

विज्ञापन


घटना मांट थाना क्षेत्र के ककरारी गांव की है। गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी पिंकी और राजकुमार की पत्नी पिंकी एवं लोहागढ़ गांव निवासी बनी सिंह सिंह की पत्नी राजेश, उसकी बेटी मुस्कान तालाब किनारे गई थीं। यहां वह घरेलू काम के लिए तालाब से चिकनी मिट्टी खोदकर निकाल रही थीं। इसी समय अचानक मिट्टी का एक बड़ा सा टीला भरभराकर गिर गया। 

ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे

मलबे में दबकर चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी हटाकर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद गांव वाले सभी को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद ओमप्रकाश की पत्नी पिंकी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें