फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज में हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय मथुरा वृंदावन के दौरे में जनसभा के दौरान मथुरा में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। इस पर बुधवार को प्रदेश कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इस से मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। यहां से आगरा और नोएडा हेलीकॉप्टर से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

मथुरा में प्रदेश सरकार सड़क परिवहन के साथ हवाई और जल मार्ग विकसित करने जा रही है। इसी प्रक्रिया में सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा को मंजूरी दे दी है। इसके लिए वृंदावन में पवन हंस हेलीपेड है तो गोवर्धन में होलीपोर्ट बनाया गया है। अब इन स्थानों से श्रद्धालु आगरा और नोएडा आ जा सकेंगे। यह कदम सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। हेलीकॉप्टर सेवा के बाद आगरा आने वाले देश विदेश के पर्यटक अब आसानी से मथुरा आ सकेंगे। इसके अलावा नोएडा दिल्ली की सेवा भी यहां से शुरू हो जाएगी। कैबिनेट ने पर्यटन विकास के लिए हेलीपोर्ट को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालन पर सहमति दे दी है।
मथुरा और आगरा में साल भर देशी-विदेशी पर्यटकों का आना होता है। पर्यटन की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण है। इन हेलीपोर्ट को निजी निवेशकों के माध्यम से विकसित व संचालित किया जाएगा। इन्हें 30 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। इस के अलावा सरकार मथुरा में गोकुल से वृंदावन तक यमुना में स्टीमर शुरू करने की भी तैयारी में है। इसका सर्वे भी केंद्रीय जल परिवहन ने कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें