मथुरा। जन्मोत्सव पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के कदम मंदिरों की ओर बढ़ते दिखाई दिए, लेकिन तेज धूप ने पसीने से तरबतर कर दिया। ऐसे में उन्होंने पेड़ों की छांव में बैठकर राहत की सांस ली।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से लगभग 3 से 4 किमी दूर ही वाहनों को रोक दिए जाने के कारण लोग पैदल ही मंदिर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन तेज धूप ने उन्हें परेशान कर दिया। पसीने से सराबोर होने पर कपड़े तक भीग गए। जब ज्यादा परेशान हुए तो पेड़ों की छांव तलाशने लगे। जैसे ही पेड़ दिखा उसके नीचे सुस्ताने लगे। थोड़ी देर आराम किया और फिर मंदिर की ओर आगे बढ़े।