फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छोटे भाई का रोका वेतन तो बड़े भाई ने बीएसए पर निकाली भड़ास

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यालय में अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने समस्त विद्यालय का रोका था वेतन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। विद्यालय में अनुपस्थित मिलने पर छोटे भाई पर बीएसए द्वारा की गई कार्रवाई से एक शिक्षक इतना झल्ला गया कि उसने बीएसए की कार्यशैली पर ही सवाल उठा दिए। उसने राया विकासखंड के व्हाट्सएप ग्रुप पर सार्वजनिक तौर पर बीएसए के खिलाफ मैसेज लिखकर अपनी भड़ास निकाली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गत दिनों सिहोरा प्राथमिक विद्यालय प्रथम में निरीक्षण किया गया था। यहां तैनात गोपाल शर्मा सहित अन्य शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इनके जवाब से संतुष्ट न होने पर बीएसए ने अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी। इससे गुस्साए गोपाल शर्मा के राया ब्लॉक में ही तैनात शिक्षक भाई देवदत्त शर्मा ने बीएसए की कार्यशैली पर सवाल उठाए। देवदत्त शर्मा ने राया विकासखंड के इंफोर्मेशन ग्रुप पर मैसेज पोस्ट करते हुए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा कि बीएसए ने सीसीटीवी फुटेज का संज्ञान न लेने, अन्य विद्यालय के शिक्षकों से सुविधा शुल्क लेकर कार्रवाई न करने, पूमावि बिसावली में जनवरी तक गणित की किताब न पहुंचने पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। शिक्षक ने ग्रुप एडमिन राया बीईओ से भी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि पूरा विद्यालय बंद मिलने पर कार्रवाई की गई है। किसी शिक्षक ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है तो यह बर्ताव सेवा नियमावली के विरुद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें