फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दबंगों ने पीट दिया तो युवक ने फंदा लगाकर दे दी अपनी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टाउनशिप। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव गोपालपुरा में दबंगों की पिटाई से क्षुब्ध एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजन लौटे तब घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे युवक को पीटने वालों की जानकारी हो सके। गोपालपुरा निवासी मनोज (32 वर्ष) पुत्र खूबचंद रिफाइनरी के गेट नंबर 9 स्थित एक शोरूम पर सेल्समैन था। सोमवार शाम करीब छह बजे वह घर लौट रहा था, जबकि अन्य अन्य परिजन भरतपुर चचेरे भाई की शादी में गए थे। रास्ते में 4-5 दबंग युवकों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इस से क्षुब्ध होकर देर रात घर पहुंचे मनोज ने और पंखे के हुक से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजन ने पड़ोस के लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सोनू कुमार का कहना है तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें