फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सहेली से नहीं कराई मुलाकात तो मनचलों ने छात्रा को सरेराह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। सहेली से मुलाकात नहीं कराने पर एक छात्रा को कुछ मनचलों ने सरेराह पीटा और चेहरा बिगाड़ने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पीड़िता के घरवालों पर शिकायत न करने के लिए दबाव बनाने और उसकी झूठी शिकायत करने की बात भी सामने आ रही है। घटना 30 अक्तूबर की है। शुक्रवार को कॉलेज पहुंची छात्रा ने यह बात शिक्षक को बताई तो मामला एसडीएम के पास पहुंचा। उनके निर्देश पर पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर ली।

एक तरफ सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मिशन शक्ति फेज 4 चला रही है। दूसरी ओर मनचलों ने उनका घरों से निकलना मुश्किल कर रखा है। क्षेत्र के एक महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा से 30 अक्तूबर को एक छात्र ने उसकी सहेली से मुलाकात कराने को कहा। छात्रा ने मना कर दिया तो उसे अपने साथियों के साथ सरेराह पीटा। घर पर उसकी झूठी शिकायत भी की गई। इससे छात्रा मानसिक तनाव में आ गई। शिकायत के बाद उसके घर से निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़िता जैसे-तैसे महाविद्यालय पहुंची और एक शिक्षक को पीड़ा बताई। शिक्षक उसे लेकर एसडीएम प्रीति जैन के पास पहुंचे तो उन्होंने विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया। छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने उससे कहा था कि हमारी बात नहीं मानी तो तेरा चेहरा ऐसा बिगड़ देंगे कि किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी।
विज्ञापन

शिक्षक ने बताया कि महाविद्यालय के आसपास अवकाश के दिन भी मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें