फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोहल्ले में गाली देने से रोका तो परिवार से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में शराब पीए हुए एक युवक को गाली देने से रोका तो दबंग ने अपने भाइयों और दोस्तों के साथ मिलकर पूरे परिवार से मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने जमकर पथराव भी किया, जिसमें पीड़ित परिवार के कई लोग घायल हो गए। गांव दयानतपुर निवासी तेजपाल सिंह ने बताया कि बीते 16 मार्च को पड़ोसी देवेंद्र शराब के नशे में मोहल्ले में गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने उसे मना किया तो उसने अपने भाई राहुल व भोला समेत दोस्त प्रचारी के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। बीचबचाव करने आए परिवार को भी पीटा, जिसमें महिलाओं और बच्चों के गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें