फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खालिस्तानी आतंकी डल्ला के निशाने पर मथुरा-गोवर्धन! दिल्ली में गिरफ्तार 2 शूटर ने खोला ये राज

Fri, 13 Oct 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

खालिस्तानी आतंकी डल्ला के निशाने पर क्या धर्म नगरी मथुरा और गोवर्धन हैं? दिल्ली में गिरफ्तार खालिस्तान आतंकी अर्शदीप उर्फ डल्ला के शूटर ने मथुरा और गोवर्धन आने का आदेश मिलने का राज उगला है।
 
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार खालिस्तान आतंकी अर्शदीप उर्फ डल्ला के शूटर किशन व गुरिंदर सिंह ने मथुरा और गोवर्धन आने का आदेश मिलने का राज उगला है। इस राज के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां सकते में हैं कि आखिर डल्ला की धर्मनगरी को लेकर क्या साजिश है। हालांकि अभी तक स्पेशल सेल की ओर से आगरा रेंज या मथुरा जिला पुलिस को लिखित पत्राचार कर इसकी जानकारी नहीं दी है, मगर एहतियातन अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

विज्ञापन


शार्प शूटर किशन और गुरिंदर सिंह ने पूछताछ में बताया है कि अर्शदीप डल्ला ने इन्हें दिल्ली के रास्ते मथुरा व गोवर्धन जाने का आदेश दिया था। पहले वहां पहुंचे और अगले आदेश का इंतजार करें। उन्होंने यह भी बताया है कि गोवर्धन और मथुरा में बड़ी साजिश को अंजाम देना था। राष्ट्रीय एजेंसियां इन दोनों के बयानों से तमाम अंदाजा लगा रही हैं।

कहीं जन्मभूमि की सुरक्षा में तो नहीं लगानी थी सेंध
खालिस्तानी आतंकी डल्ला के शार्प शूटर किशन और गुरिंदर सिंह की निगाह कहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि को निशाने पर तो लेने की नहीं थी। दरअसल, अयोध्या की श्रीराम जन्मभूमि का मुद्दा निपटने के बाद देश में इस वक्त सबसे चर्चित मुद्दा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद का है। पाकिस्तान खालिस्तान के आतंकियों को भारत के खिलाफ पोषित कर रहा है। श्रीराम जन्मभूमि के मुद्दे पर भी पाकिस्तान की नापाक बयानबाजी कई बार सामने आई थी। ऐसे में प्रबल संभावना यही जताई जा रही है कि इनके निशाने पर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान था। इसके अलावा गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है। फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अपने स्तर से मथुरा-गोवर्धन से इनपुट खंगालना शुरू कर दिया है।

क्या कोई मथुरा-गोवर्धन में भी है मददगार
किशन और गुरिंदर को लेकर यह भी माना जा रहा है कि डल्ला ने मथुरा-गोवर्धन में भी अपना जाल बिछा रखा है। दरअसल, इन्हें सिर्फ यहां आने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का आदेश मिला था। इनसे रेकी आदि की बात नहीं की गई थी। यह बातें इस ओर साफ इशारा कर रही हैं कि डल्ला का कोई मददगार मथुरा में भी हो सकता है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त
आईजी रेंज आगरा दीपक कुमार ने बताया कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि व अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। पुलिस को अभी दिल्ली की स्पेशल सेल ने आतंकियों द्वारा मथुरा-गोवर्धन के विषय में किसी साजिश को लेकर कोई पत्राचार नहीं किया है। अगर, वहां से कोई इनपुट आएगा, तो उसके आधार पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें