फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्री सम्मेद शिखरजी पर केंद्र सरकार के फैसले से जैन समाज में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। झारखंड के गिरिडीह स्थित तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटन के बजाए पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करने के केंद्र सरकार के फैसले पर आंदोलित जैन समाज ने खुशी जाहिर की है। इसे देश भर के जैन समाज की एकजुटता का परिचय करार दिया है। हालांकि, उनका कहना है कि जब तक इस आदेश का क्रियान्वयन नहीं हो जाता, तब तक जैन समाज निगरानी रखेगा और अपना कदम भी अटल रखेगा। इसके विरोध में जैन समाज द्वारा शुक्रवार को निकाली जाने वाली विरोध रैली रद्द कर दी। दिल्ली में जैन समुदाय के नेताओं के साथ पर्यटन मंत्री भूपेंद्र यादव की बातचीत हुई। वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित किया गया। केंद्र सरकार के फैसले से जैन समाज में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित करने के संबंध में जो आंदोलन संपूर्ण देश में किया गया, उसमें जैन समाज की एकजुटता शानदार रही।
-सुभाष जैन
जैन समुदाय को इसके क्रियान्वयन पर पूरी तरह पैनी नजर रखनी होगी। अंतिम गजट के निस्तारण होने तक अपनी लड़ाई जारी रखनी चाहिए।
-राजेंद्र जैन
सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। इससे देश भर में जैन समाज की एकजुटता उजागर हुई है। हमें अभी अपनी लड़ाई जारी रखनी होगी।
-तेजवंत जैन मुन्ना
जब तक सरकार के आदेश समाज की भावनाओं के अनुसार लागू नहीं हो जाते। जैन समाज को सक्रिय रहकर मामले में नजर रखी होगी।
-राहुल जैन कामियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें