फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बनने के साथ ही दम तोड़ गई पानी की टंकी और पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा पुनर्गठन पेयजल योजना अंतर्गत 29.91 करोड़ की लागत वाले प्रोजेक्ट में शामिल चंद्रपुरी पार्क में बना ओवरहेड टैंक और क्षेत्र में बिछाई गई पाइपलाइन एक साल बाद ही दम तोड़ गई है। पानी की टंकी और पाइपलाइन में लीकेज की समस्या निरंतर सामने आ रही है। इसके समाधान के लिए क्षेत्रीय लोग शिकायत करके हार गए हैं, लेकिन अफसर सुनने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन और जिलाधिकारी पोर्टल पर शिकायत करना भी कारगर साबित नहीं हो सका है।
विज्ञापन


2019 में अटल नवीनीकरण एवं शहरी रूपांतरण मिशन (अमृत) के अंतर्गत मथुरा पुनर्गठन पेयजल योजना में 29.91 करोड़ की योजना पर काम शुरू हुआ। इसके तहत धौलीप्याऊ जोन दो और मानस नगर जोन तीन में पेयजल संबंधी विभिन्न कार्यों पर काम शुरू हुआ। इसी में शामिल चंद्रपुरी ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन भी शामिल थी। 2021 में यह दोनों कार्य पूर्ण हो गए, लेकिन इनका उपयोग स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो सका है।

ओवरहेड टैंक को कभी पूरा भरा नहीं गया है। इसे पूरी क्षमता के अनुरूप भरने से ही लीकेज शुरू हो जाती है। ऐसे में इसे 50 प्रतिशत ही भरा जाता है। इसके अलावा चंद्रपुरी, इंद्रपुरी, सूर्य नगर, भगवती नगर, प्रीति बिहार, शिवपुरी, चाणक्य पुरी में जलापूर्ति के लिए बनाई गई पाइप लाइन में भी लीकेज है। यह नई पाइप लाइन जगह-जगह टूट रही है। इससे इन क्षेत्रों में लोगों के घर तक क्षमता के अनुरूप पानी नही पहुंचता है। इसकी शिकायत कई बार क्षेत्र के पूर्व पार्षद सुभा चौधरी सहित विभिन्न लोगों ने की है, लेकिन जल निगम और नगर निगम इसे लेकर गंभीर ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें