बाढ़ के खतरे को देख घर छोड़ने लगे लोग
बाढ़ के खतरे को देखते हुए खादर इलाके की कॉलोनियों के लोग एक बार फिर घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लग गए हैं। रविवार के बाद सोमवार को भी लोगों का सुरक्षित स्थानों की ओर जाना जारी रहा।
राहत शिविरों के इंतजाम
प्रशासन बाढ़ राहत शिविरों में इंतजाम दुरुस्त करने में लगा हुआ है। किसी भी प्रकार की आशंका को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गया है।