फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पंपसेट लगवाकर निकलवाया विद्यालय परिसर में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सौंख-मगोर्रा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला चिंता में पिछले कई दिन से बारिश का पानी भरा हुआ था। इसके कारण बच्चे बिना पढ़े ही खाना खाकर घर लौट जा रहे थे। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। बुधवार को गांव पंचायत द्वारा पंपसेट लगवाकर स्कूल में भरे पानी को निकलवा दिया। शिक्षक, बच्चों और ग्रामीणों ने अमर उजाला का धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

मगोर्रा के नगला चिंता के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में पिछले कई दिन से बारिश का पानी भरा हुआ था। बच्चे विद्यालय जाते और मध्याह्न भोजन कर बिना पढ़े लौट जा रहे थे। पानी से मच्छर पैदा होने लगे और दुर्गंध आने लगी थी। अमर उजाला ने सोमवार को '' बच्चे बिना पढ़े ही खाना खाकर लौटे'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। हरकत में आए पंचायत प्रशासन ने विद्यालय परिसर में भरे गंदे पानी को पंपसेट लगवा बाहर निकलवाया। छात्र दीपेश, गौरव, अभिभावक नाहर सिंह, सुखवीर, शिवराम, नारायण पंडित, प्रशांत कुमार आदि ने अमर उजाला का आभार जताया है।

वर्जन

विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भरा हुआ था। इससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पंपसेट लगा कर पानी को बाहर निकलवा दिया गया है। - कांति देवी, प्रधान, मगोर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें