फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 24 निजी स्कूलों को जारी हुआ चेतावनी नोटिस, मान्यता पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले के 24 निजी विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। सभी विद्यालय संचालकों को 5 जुलाई तक यू डाइस का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर इन स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल इन स्कूलों को यू डाइस पर विद्यालय की प्रोफाइल, टीचर प्रोफाइल, स्टूडेंट प्रोफाइल, स्कूल डाटा अपलोड करना था। बार-बार निर्देश मिलने के बाद भी 24 स्कूलों ने यू डाइस का काम पूरा नहीं किया। अब तक इन 24 स्कूलों का डाटा अपलोड नहीं हो पाया है। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश ने नाराजगी जाहिर की है। अब सभी विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। सभी विद्यालय संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वह 5 जुलाई तक यू डाइस का काम पूरा कर लें। नहीं तो उनकी मान्यता प्रत्याहरण कर दी जाएगी।

इन 24 स्कूलों को जारी किया नोटिस

गोवर्द्धन ब्लॉक के सीसी सिंह इंटर कॉलेज, शिवचरण इंटर कॉलेज पाली डूंगरा, मथुरा ब्लॉक के बाबू दयाल एडवोकेट सरस्वती विद्या मंदिर सलेमपुर, चौधरी नत्थी सिंह इंटर कॉलेज मुंडेसी, चौधरी नत्थी सिंह प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल, चंदन 1 पब्लिक स्कूल भरतपुर रोड, गोविंद सरस्वती इंटर कॉलेज बाकलपुर, गोविंद सरस्वती विद्या निकेतन बाकलपुर, मां रामदेवी पीवी माया कॉलोनी सौंख रोड, महर्षि गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीटीटी एनएचएस स्कूल सलेमपुर, रामवती देवी राम नरेश जीआईसी, सत्या देवी गर्ग सरस्वती विद्या मंदिर आईसी कैलाश नगर, श्रीकृष्ण वैदिक कन्या इंटर कॉलेज श्री सद्गुरु कन्या इंटर कॉलेज जौनई, श्रीमान नारायण आदर्श बाल विद्यालय रामकृष्ण नगर बाकलपुर, श्री बालकृष्ण शांति एच एस स्कूल कोनाही, श्रीमन नारायण इंटर कॉलेज तोष, श्रीराम सिंह एचएस स्कूल राल, तपस्थली इंटर कॉलेज ऊंचागांव, राया ब्लॉक के चौधरी राजवीर सिंह एम इंटर कॉलेज अनोड़ा, वृंदावन श्री ब्रह्मचर्य आश्रम संस्कृत विद्यालय, श्री धर्मवीर सिंह संस्कृत विद्यालय रमणरेती, श्रीराधा कृष्ण संस्कृत यूएम विद्यालय गोपेश्वर रोड।
विज्ञापन

वर्जन
यू डाइस डाटा अपलोड न करने के कारण 24 विद्यालयों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। 5 जुलाई तक इन विद्यालयों ने यू डाइस पर डाटा अपलोड नहीं किया तो इन विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण कर ली जाएगी।
विज्ञापन

- रविंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें