फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी : कच्चे मकान छोड़ने की सलाह व दोपहिया वाहन से न चलें राहगीर

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में देर शाम तेज बारिश से गुजरती कार और राहगीर। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। जिला प्रशासन ने दो दिन तक बारिश के साथ तेज आंधी आने की चेतावनी जारी की है। इसका असर शुक्रवार शाम से शुरू हो गया। प्रशासन ने लोगों को कच्चे मकान छोड़ने, दोपहिया व चार पहिया वाहन न चलाने की सलाह दी है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार व रविवार को भी बारिश के साथ तेज आंधी की आशंका जताई जा रही है। सोमवार के बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
तेज हवा, बारिश, बिजली चमकने के समय पेड़ों के नीचे व कच्चे मकानों में शरण न लें।
-बिजली के खंभों के नीचे व दुपहिया-चार पहिया वाहन लेकर न चलें।
विद्युत खंभों, तारों और ट्रांसफाॅर्मर से दूरी बनाए रखें।
-आपात स्थिति में टॉर्च, रेन कोट इत्यादि का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें