नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी वाहन विजय कुमार ने बताया कि एक नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए मथुरा विकास खंड को छोड़कर शेष सभी नौ विकास खंडों के लिए मतगणना कर्मियों को ले जाने के लिए एक-एक बस जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट पर उपलब्ध रहेगी।
जो तड़के 5 बजे संबंधित विकास खंडों के लिए प्रस्थान करेंगी।
उन्होंने बताया कि जो मतगणना कर्मी बस से अपने तैनाती स्थल के विकास खंड जाना चाहते हों वह तड़के 5 बजे से पूर्व संबंधित बस में पहुंच जाएं।