फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे पर कट बंद होने से 5 से 10 किलोमीटर घूम रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
महुअन (मथुरा)। हाईवे पर कट बंद होने से महुअन सहित कई गांवों के ग्रामीणों को पांच से दस किलोमीटर का फेर लगाना पड़ रहा है। यानी आप अपने वाहन से हैं तो घरों को लौटने के लिए आधे घंटे का समय और 50 से 100 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


आगरा से मथुरा के मध्य सभी चौराहे, तिराहे के कट बंद कर दिए गए हैं। हाईवे को दुर्घटनामुक्त करने और एक्सप्रेसवे बनाने के लिए कट बंद किए हैं, अच्छी पहल है। किसी को इससे जरा भी आपत्ति नहीं है। लेकिन इसे अमलीजामा पहनाने से पहले जनता को होने वाली परेशानी पर एनएचएआई को ध्यान देना चाहिए। महुअन, कुरकन्दा, बरारी, बाद, रिफाइनरी और इनसे भी आगे सारे चौराहों के कट अब बंद हैं।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जहां-जहां एनएचएआई ने हाईवे पर कट बंद किए हैं, उन जगहों पर ग्रामीणों की आवश्यकतानुरूप अंडरपास बनवाए जाएं। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र यादव का कहना है कि गांवों पर जहां कट बंद किए गए हैं, वहां अंडरपास निर्माण अति जरूरी है। झंडीपुर निवासी सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, भगवान सिंह, महुअन निवासी यशपाल, सोरन, जोगेंद्र आदि का कहना है कि कट बंद होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें