फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विजेंद्र ने थामा भाजपा का दामन. कांग्रेस ने मुकेश धनगर पर खेला दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ओलंपियन बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने बुधवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इससे जिला कांग्रेस के खेेमे में खलबली मच गई। दरअसल, कांग्रेस की ओर से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी को टक्कर देने के लिए विजेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया था, हालांकि आधिकारिक घोषणा होनी बाकी थी।
विज्ञापन


विजेंद्र के कांग्रेस छोड़कर दिल्ली में भाजपा ज्वाइन करने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस ने आनन-फानन मथुरा के युवा नेता एवं प्रदेश महासचिव व एआईसीसी सदस्य मुकेश धनगर के नाम का एलान कर दिया। धनगर दावेदारों की फेहरिस्त में थे, लेकिन जिला संगठन हेमा के सामने किसी युवा सेलिब्रिटी को लाना चाह रहा था।

एमबीए, बीएड व एमए तक शिक्षित मुकेश धनगर ने बताया कि 2002-03 में उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई में कार्यकर्ता रहे। 2009-10 में एनएसयूआई में जिलाध्यक्ष रहे। यूथ कांग्रेस में 2011-12 में नियुक्ति पाई।
विज्ञापन


इसके बाद वापस एनएसयूआई में लौटे और प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय संयोजक के दायित्व संभाले। कांग्रेस की महानगर और जिला की कार्यकारिणी में भी रहे हैं। प्रियंका गांधी ने 2019 में उप्र कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव बनाया। वर्तमान में वह प्रदेश महासचिव व एआईसीसी सदस्य हैं।


विजेंद्र के मन को भांप गए कांग्रेसी, मुकेश ने सुबह ही खरीदा पर्चा
जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि विजेंद्र सिंह का नाम तय हो गया था, लेकिन वे अब तक मथुरा नहीं आए। स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा संपर्क किए जाने के बाद भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला तो कांग्रेस के पदाधिकारी उनका मन भांप गए थे। इसके चलते बुधवार सुबह ही मुकेश धनगर ने नामांकन पत्र खरीद लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें