फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीआरपी कांस्टेबलों का शराबी पर लात चलाने का वीडियो वायरल

Wed, 29 Mar 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। होली के दूसरे दिन जीआरपी थाने के सामने वेटिंग हॉल में महिला रेलयात्रियों की शिकायत पर शराबी को हटाना जीआरपी के दो हेड कांस्टेबलों को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो पर एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मामला 8 मार्च का था। जीआरपी के थाने के ठीक सामने यात्री प्रतीक्षालय हैं, जिसमें कुछ महिला यात्री बैठी थीं। उनके बीच में ही एक शराबी भी बैठा था। महिला यात्री ने उसकी शिकायत जीआरपी से की। जीआरपी के दो हेड कांस्टेबल ने जब उक्त शराबी को हटाया तो वह वहां से नहीं हटा और उसे जबर्दस्ती हटाया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जीआरपी एसपी ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें