फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मिशनरी से जुड़े सत्संग में विहिप नेताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना मांट क्षेत्र के गांव दरबे में मिशनरी के सत्संग कि सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। इससे यहां जुटे लोग तितर-बितर हो गए।
विज्ञापन

गांव में शुक्रवार को ग्रामीण देवी सिंह के घर के सामने मिशनरी से जुड़े लोगों ने दो दिवसीय कार्यक्रम रखा था। शुक्रवार को सत्संग में कई वक्ताओं ने एक धर्म विशेष की जमकर तारीफ़ की। इस धर्म के लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। बताया कि सत्संग से लोगों की बीमारी तक ठीक हुई हैं।इसके कई वीडियो शुक्रवार की शाम से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
शनिवार सुबह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। वे एक ही जाति वर्ग से थीं। इधर वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और एलआईयू की टीम सक्रिय हो गई। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद राघव के नेतृत्व में एक दर्जन के करीब कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश दीक्षित, सीओ गुंजन सिंह भी पुलिस बल सहित पहुंच गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तो कार्यक्रम में मौजूद लोग तितर-बितर हो गए।
पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से एक डायरी बरामद की है, जिसमें मिशनरी से जुड़े भजन लिखे हुए हैं। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। विहिप जिलाध्यक्ष विनोद राघव ने बताया सत्संग तो बहाना है, मिशनरी से जुड़े लोग गरीब व मजदूर लोगों को बरगला कर इसी तरह दूसरा धर्म अपनाने के लिए धीरे-धीरे तैयार करते हैं। इस दौरान विहिप कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह, राजू राजपूत, राजन सिंह, योगेश गौतम, कन्हैया लाल अग्रवाल, एके सैनी, रोहित राघव, रामेश्वर सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मवीर दुबे व हुक्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें