फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएम के काफिले के लिए रोके वाहन, जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेने के लिए आगमन के दौरान रूट डायवर्जन आम राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया। शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर रूट डायवर्जन किया गया था। इस कारण कई जगहों पर जाम लगा।.जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर किसी तरह इन्हें निकाला गया।
विज्ञापन



प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन गोवर्धन रोड पर किया गया था। इस कारण गोवर्धन चौराहा, कृष्णानगर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, सौंख रोड और गोवर्धन रोड पर जाम की स्थिति रही। खासकर मुख्यमंत्री के काफिले के आने और जाने के दौरान सबसे ज्यादा सख्ती रही। इसका परिणाम था कि जब पहली बार सीएम का काफिला श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए गया तो पुलिसकर्मियों ने इस रूट पर सभी प्रकार के वाहनों को रोक दिया। इस कारण रोके गए वाहनों से जाम की स्थिति बन गई।

इसी जाम में गोवर्धन रोड पर एक एंबुलेंस फंस गई। जब मुख्यमंत्री का काफिला श्रीकृष्ण जन्मभूमि से लौटकर गोवर्धन रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो इस सड़क पर भी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इस दौरान एक सरकारी एंबुलेंस जाम में फंस गई। सिर्फ गोवर्धन रोड ही नहीं, बल्कि इसके आसपास की सभी सड़कों पर भी पुलिस ने बैरियर लगा रखे थे, जिस कारण जाम की स्थिति रही और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें