गांव रान्हेरा में चौपाल पर ग्रामीणों ने गांव के वेदराम शर्मा का 109वां जन्मदिवस मनाया।
इस दौरान वृद्ध वेदराम ने केक काटा। ग्रामीणों ने उनकी दीर्घ आयु की कामना की।
इस मौके पर उनकी 105 वर्षीय पत्नी राम देवी, दीपक शर्मा, योगेश कुमार, भीम सैन शर्मा, सतीश चंद रावत आदि मौजूद थे।