फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवक की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। पेट दर्द की शिकायत पर बरारी क्षेत्र स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती मरीज की दो घंटे बाद मौत हो गई। उत्तेजित लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बबूरी गांव निवासी निजाम खान (35) पुत्र सुल्तान खान को सुबह पेट दर्द की शिकायत होने पर भाहई रोड बरारी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी तबीयत खराब होने लगी। डॉक्टर ने जांच की, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इससे परिजन और अन्य लोगों में आक्रोश फैल गया।
डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटा। शीशे आदि तोड़ दिए। रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। रिपोर्ट मृतक के भाई सम्मी खान ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें