फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 10 साल पुराने आधार कार्ड को कराइए अपडेट, जिले में लगेंगे विशेष शिविर

Thu, 03 Nov 2022 04:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जिलाधिकारी ने कहा कि आधार एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है। इसलिए इसका अपडेटेड होना जरूरी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक ली। इसमें डाक घर, बैंक, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित सभी जन सुविधा केंद्र के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि आधार अपडेट के लिए मथुरा में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 10 साल पहले आधार बनवाने वाले मथुरा के निवासियों से आग्रह किया कि अपने आधार को नजदीकी आधार केंद्र जाकर अपडेट कराएं। इसके लिए विशेष आधार कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आधार एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है। इसलिए इसका अपडेटेड होना जरूरी है। विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें। पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण लेकर आधार केंद्र पर जाए, इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रुपये है।
विज्ञापन


ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं जिसके लिए निर्धारित शुल्क 25 रुपये है। आधार नामांकन और अपडेट करने के लिए लगभग 100 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं । महीने में लगभग 6.6 हजार नए आधार नामांकन और लगभग 14.02 हजार आधार अपडेट किए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें