फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : आज परीक्षा परिणाम खोलेगा छात्रों के भाग्य का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को परीक्षार्थियों के भाग्य का पिटारा खोलेगा। हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट दोपहर को बोर्ड द्वारा जारी होगा। रिजल्ट आने का जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है तो परीक्षार्थियों की धड़कन भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 24 मार्च को शुरू हुई परीक्षा में हाईस्कूल के 42944 और इंटर के 33709 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इस बार कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न होने के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम भी समय पर शुरू हुआ।
बोर्ड सचिव ने आदेश जारी कर दिया है कि हाईस्कूल का दोपहर में दो बजे और इंटर का 4 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट का समाचार मिलते ही परीक्षार्थियों की धड़कन बढ़ गई हैं। बता दें कि परीक्षा में करीब 400 माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

मायूस न होना, अंतिम नहीं परीक्षा : शनिवार को घोषित होने वाले रिजल्ट को लेकर पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की चिंता अधिक बढ़ रही है। किसी परीक्षार्थी को कम नंबर आने की चिंता है तो किसी को फेल होने की घबराहट है। ऐसे छात्रों को मायूस नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें