मथुरा। विद्युत उपकरणों में तोड़फोड़ व ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के आरोपी को ईसी एक्ट कोर्ट ने सोमवार को दोषी करार देते हुए दो साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
थाना राया में वर्ष 2019 में राहुल पुत्र सत्य प्रकाश निवासी नानामऊ, कुरावली, मैनपुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं अभियोजन की संयुक्त प्रभावी पैरवी से आरोपी राहुल को विद्युत अधिनियम में दोषी करार देते हुए कोर्ट ने सजा सुनाई है।