फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Corona Update: एक पर्यटक सहित दो महिलाएं मिलीं कोरोना संक्रमित, परिवार के साथ आई थी घूमने

Wed, 12 Apr 2023 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Mathura Corona Update: जिले में एक महिला पर्यटक सहित दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनमें से एक के पति की दो दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरी महिला बुलंदशहर से परिवार के साथ घूमने आई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को जिले में दो महिलाएं और कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनमें से एक महिला का पति दो दिन पहले संक्रमित मिल चुका है। फिलहाल जिले में छह एक्टिव केस हैं। लगातार संक्रमित मिलने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग शुरू नहीं की है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम किया होम आइसोलेट

शहर की सीडीएस नगर कॉलोनी में अभी दो दिन पूर्व एक वृद्ध व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन उनके परिजन का आरटीपीसीआर सैंपल लिया था, जिसमें उनकी पत्नी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजीटिव आई है। रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आवास पर पहुंची। संक्रमित महिला को आवश्यक दवाएं दी गईं। साथ ही उन्हें भी होम आइसोलेट किया गया।

धर्मशाला में रुका था परिवार

दूसरी संक्रमित महिला बुलंदशहर जनपद निवासी है। महिला परिवार के साथ मथुरा घूमने आई थी। पूरा परिवार द्वारिकाधीश मंदिर के निकट स्थित एक धर्मशाला में रुका था। तबीयत बिगड़ने पर महिला दवा लेने जिला अस्पताल आई थी। यहां चिकित्सक ने कोरोना के संभावित लक्षणों को देखते हुए जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां महिला की जांच पॉजीटिव आई। जानकारी मिलते ही परिजन बुलंदशहर रवाना हो गए। नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें