फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो दरोगा भिड़े, बताया जा रहा लेन-देन का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दरोगा भिड़े, बताया जा रहा लेन-देन का विवाद
विज्ञापन

फरह। रिश्वत की रकम के बंटवार को लेकर दो दरोगा भिड़ गए। पहले तू-तू मैंं-मैं और फिर बात बढ़ने पर एक दरोगा ने अपने कमरे में घुसकर गेट बंद कर लिया।

चर्चा है कि करीब दो सप्ताह पूर्व विसू गांव में एक दरोगा वारंट लेकर गए थे। आरोपी नही मिला तो दूसरे दिन दरोगा सीधे वारंटी के घर में अंदर घुस गए। महिलाओं के विरोध के बीच आरोपी ने दरोगा के साथ अभद्रता की और भाग गया। बाद में आरोपी व दरोगा के बीच 50 हजार रुपये में समझौता भी हो गया। इसमें 20 हजार नकद और 30 हजार रुपये उधार कर दिए गए। हुआ यूं कि दो दिन पूर्व शेष 30 हजार रुपये आरोपी से थाने के ही एक दूसरे दरोगा ने ले लिए। इसकी भनक लगने पर पहले दरोगा ने आरोपी को पकड़कर थाने में लाकर मजामत कर डाली। उसके परिजनों ने 20 हजार रुपये दोबारा देने के बाद आरोपी को थाने से छोड़ दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों दरोगा आमने सामने आ गए। जनता के सामने ही दीनदयाल धाम के समीप दोनों में गाली गलौज शुरू हो गई। मामला जब ज्यादा बढ़ने पर एक दरोगा दौड़कर पास में ही अपने कमरे में जाकर बंद हो गए। कमरे में खुद को बंद किए दरोगा ने साथियों को मौके पर काल करके बुलाया तब जाकर बमुश्किल मामला शांत हो सका। यह पूरा वाकया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं थाना प्रभारी सुरेश चंद ने बताया ऐसा कोई मामला नहीं है मुझे किसी ने सूचना दी मौके पर भेजा गया इस घटना में कहीं सत्यता नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें