फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गुजरात से शादी समारोह में आईं थी दो बहनें, अचानक हो गईं लापता; पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Thu, 30 Nov 2023 10:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी समारोह में आईं दो बहनें  मैरिज होम से अचानक न जाने कहां लापता हो गईं, पता ही नहीं चला। पिता ने काफी तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा, जिसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां के थाना जैंत क्षेत्र के गांव छटीकरा में शादी समारोह में आईं दो बहनें लापता हो गईं। पीड़ित पिता ने थाना जैंत पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस युवतियों की खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


दोनों युवतियां गुजरात से मथुरा परिवार सहित शादी समारोह में आईं थीं। शादी स्थल छटीकरा के आनंदा वैली मैरिज होम में था। सोमवार को आनंदा वैली से अचानक दोनों बहनें गायब हो गईं। युवतियों के पिता निवासी नीलकंठ महादेव मंदिर, श्री शंकराचार्य मठ घनेरा गुजरात ने 21 वर्षीय पुत्री व 18 वर्षीय पुत्री की सोमवार शाम को लापता होने की थाना जैंत पर तहरीर दी।

जैंत पुलिस ने दोनों युवतियों के गायब होने की दो दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस फिलहाल दोनों की खोजबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें