फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Accident News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दंपती सहित पांच घायल

Thu, 11 May 2023 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में बरेली का दंपती भी शामिल है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित गोपाल नगर निवासी हरिशंकर (49) शुक्रवार प्रात: 5 बजे टाटा मैजिक में सीएनजी डलवाने के लिए घर से निकले। अभी वह सर्विस रोड पर जयगुरुदेव मंदिर के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आती ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मैजिक चालक की मौत हो गई। साथ ही खर के कट्टों से भरी ट्रॉली पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही क्रेन की मदद से ट्रॉली को सीधा किया और सड़क पर बिखरे खर के कट्टों को हटवाया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

मांट थाना क्षेत्र में बुधवार प्रात: यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 101 पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बरेली फाटक स्थित इफको कॉलोनी निवासी राजकपूर पाल, उनकी पत्नी निर्दोष कपूर घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन

हादसे में घायल की मौत

टैंटीगांव के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया, जबकि दूसरी घटना में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पांच दिन पूर्व खैर टैटीगांव मार्ग पर गांव भदनवारा के समीप किसी वाहन की टक्कर से बेरा निवासी 24 वर्षीय नारायन उर्फ छोटू भदनवारा जाते समय गढ़ बंबा के समीप किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। यहां बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। 

टैंकर की टक्कर से दो घायल 

इसके अलावा बृहस्पतिवार को नौहझील राया मार्ग पर सरकोरिया मोड़ के समीप टैंकर की टक्कर से शिवराज सिंह व उसकी बुआ रामवती को टक्कर मार दी। घायल के पिता नगला काशी निवासी चरन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मांट-जाबरा मार्ग पर यमुना एक्सप्रेसवे के समीप बृहस्पतिवार को किसी वाहन ने सांड और बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सांड़ मर गया, जबकि बाइक सवार जैसवां निवासी नीरज घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें