फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोरोना के दो और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में बृहस्पतिवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। इन्हें मिलाकर इस माह में अब तक छह नए संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से दो स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में फिलहाल चार रोगी उपचाराधीन हैं और होम आइसोलेट हैं। कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ने के बावजूद न तो सार्वजनिक स्थानों पर रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं और न ही विभाग के पास वैक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक संक्रमित राधा वैली निवासी हैं। हालांकि वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहे हैं और उनका परिवार भी वहीं रह रहा है। तबीयक खराब होने पर जांच भी वहीं कराई थी। वहीं, दूसरा संक्रमित वृंदावन हाइवे स्थित श्रीकृष्ण ग्रीन काॅलोनी निवासी हैं। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों के भी सैंपल लिए हैं तथा इनके घरों में व आसपास सैनेटाइजेशन करवाया है। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें