फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: वृंदावन के बिहारी घाट में स्नान के दौरान डूबा वायु सेना का जवान, पुलिस कर रही तलाश

Wed, 20 Sep 2023 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन स्थित बिहारी घाट में स्नान के दौरान वायु सेना का जवान डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
बिहारी जी घाट, वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में आराध्य के दर्शन करने आया वायु सेना का जवान और एक अज्ञात युवक मंगलवार सुबह अलग-अलग घाटों पर स्नान के दौरान युमना में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


उन्नाव निवासी 24 वर्षीय अविनाश सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह सोमवार की शाम अपने बुआ के लड़के कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक सिंह के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे मंदिरों के दर्शन करने से पहले वह बिहारी घाट पर यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान अविनाश सिंह का पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया। देखते ही देखते पानी में डूब गया। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा का अय्याश दरोगा भेजा गया जेल: ग्रामीणों को धमकाने वाले दोनों एसआई हटाए गए; पीड़िता के घर पुलिस तैनात
विज्ञापन


अभिषेक ने बचाव के लिए शोर मचाया। लोग भागकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुका था। अभिषेक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। रात होने की वजह से पुलिस को तलाशी रोकनी पड़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- निर्दयी मां: दुनिया में आते ही नवजात को झाड़ियों में फेंका, मथुरा में पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

अभिषेक ने बताया कि वह मामा के लड़के अविनाश सिंह के साथ वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने आया था। अविनाश वायु सेना में बंगलुरू में तैनात है। वहीं रंगजी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार के अनुसार केसी घाट पर पैंटून पुल के पास यमुना में स्नान के दौरान एक अन्य अज्ञात युवक भी डूब गया है। पैंटून पुल के पास युवक की हरे रंग की पैंट मिली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें