फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रत्याशी के पति समेत दो शराब व हथियार के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन(मथुरा)। पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरसाना रोड स्थित बाबूलाल महाविद्यालय से मतदाताओं को बांटने के लिए लाई गई अवैध शराब व बीयर की पेटियों सहित दो अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मीदेवी के पति व ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि 4 मई को मतदान के दिन मतदाताओं को बांटने के लिए अवैध शराब लाई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी व एसओजी प्रभारी राकेश कुमार ने मय फोर्स महाविद्यालय परिसर में दबिश दी। प्रथम द्वार के अंदर प्रवेश करते ही पर्दा बंद ई-रिक्शा में बीयर की पेटियां रखीं मिलीं। पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद सीढ़ियों के नीचे स्टोर रूम की चेकिंग की तो वहां से 27 पेटी शराब बरामद हुई।
स्टोर से एक राइफल व एक 12 बोर की बंदूक भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हाथी दरवाजा, गोवर्धन निवासी नंदकिशोर शर्मा के रूप में हुई है। इसकी पत्नी लक्ष्मी देवी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही हैं। आरोपी के पिता नगर पंचायत गोवर्धन के निवर्तमान चेयरमैन हैं। दूसरा आरोपी पुरुषोत्तम निवासी सकीतरा थाना गोवर्धन ई-रिक्शा चालक है। पुलिस ने आरोपियों से शराब के अलाव 20 पेटी बीयर, 22 खाली पेटियां, एक बंदूक 12 बोर व एक देशी राइफलबरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा शैलेष पांडेय ने बताया कि आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाए थे और किन-किन इलाकों में वितरण किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें